कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में महीने के पहले ही दिन भारी कटौती की गई है। बता दें कि 200 रुपये से ज्यादा की कीमते घटने के बाद अब आम लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने से रेस्टोरेंट, होटल और कैटरिंग जैसी सेवाओं में राहत मिलेगी।