कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान

Wait 5 sec.

क्रिकेट का सबसे बड़ा दिग्गज कौन? इस सवाल पर आए दिन क्रिकेट फैंस के बीच बहस छिड़ी रहती है. नई पीढ़ी विराट कोहली को बेस्ट बताती है तो लंबे अरसे से क्रिकेट को फॉलो करते आ रहे लोग सचिन तेंदुलकर को वाकई 'क्रिकेट का गॉड' कहते हैं. अपने समय में रिकी पोंटिंग, सनथ जयसूर्या और विव रिचर्ड्स जैसे बल्लेबाज सबके छक्के छुड़ा दिया करते थे.ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर एक टास्क में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने इतिहास के सबसे महान वनडे बल्लेबाजों की ब्लाइंड रैंकिंग की. इसमें उन्होंनए विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से ऊपर रखा है. इस सूची में रोहित शर्मा और रिकी पोंटिंग भी शामिल हैं.विराट नंबर-1, रोहित पांचवें स्थान परआरोन फिंच ने सबसे पहले सचिन तेंदुलकर को नंबर-2 पर रखा. उन्होंने रिकी पोंटिंग को नंबर-4 तो रोहित शर्मा को पांचवें स्थान पर रखा. सनथ जयसूर्या, एडम गिलक्रिस्ट, विव रिचर्ड्स, एबी डिविलियर्स, ये सब विराट कोहली से नीचे रहे. जब विराट का नाम आया, तो आरोन फिंच नए बिना झिझके उन्हें नंबर-1 बताया.विराट कोहलीसचिन तेंदुलकरएबी डिविलियर्सरिकी पोंटिंगरोहित शर्माविव रिचर्ड्ससनथ जयसूर्याएडम गिलक्रिस्टइस लिस्ट में विव रिचर्ड्स छठे नंबर पर रहे. आरोन फिंच ने कहा कि रिचर्ड्स इस लिस्ट में ऊपर के स्थानों पर होने चाहिए थे, लेकिन उन्होंने माना कि यह वाकई में महान बल्लेबाजों से भरी लिस्ट है.वनडे में रोहित, विराट और सचिन का जलवावनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने 18426 रन बनाए, जबकि विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं और अब तक 14941 रन बना चुके हैं. सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा सातवें स्थान पर हैं. रोहित नए अपने ODI करियर में 11895 रन बनाए हैं.ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में यह तिकड़ी सबसे ऊपर के तीन स्थानों पर बैठी हुई है. विराट अब तक 54 सेंचुरी ठोक चुके हैं. सचिन तेंदुलकर नए 49 शतक और रोहित शर्मा अब तक अपने करियर में 34 वनडे सेंचुरी लगा चुके हैं.यह भी पढ़ें:विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडियाकुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल