CJP प्रदर्शन का नहीं पुलिस पर आंसू गैस का गोला फेकते प्रदर्शनकारी का वीडियो

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स सुरक्षा बलों की तरफ से फेका गया आंसू गैस का गोला उठाकर वापस पुलिस की तरफ फेकता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में 1 महीने चले प्रदर्शन का है. पोस्ट का अर्काइव यहां देखें क्या ये सच है ? : वायरल वीडियो दिल्ली के जंतर मंतर पर जून-जुलाई 2026 के बीच हुए प्रदर्शन का नहीं, बल्कि नेपाल में हुए GenZ आंदोलन के वक्त से इंटरनेट पर है. हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें Sourav Shreshtha नाम के यूट्यूब चैनल पर यही वीडियो मिला. ये वीडियो 28 सितंबर 2025 को अपलोड किया गया था. जाहिर है इसका 2026 के प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है. सितंबर 2025 से इंटरनेट पर है ये वीडियोचूंकि यूट्यूब वीडियो के कैप्शन से हमें अंदाजा हुआ कि ये वीडियो नेपाल के GenZ प्रदर्शन का हो सकता है, हमने गूगल मैप पर नेपाल में इस नाम के संस्थान की खोज की. हमने इस प्रदर्शन के विजुअल्स से वायरल वीडियो का मिलान करना शुरू किया. Reuters की रिपोर्ट में काठमांडु के इस प्रदर्शन के कई विजुअल हमें मिले, जिसमें से एक विजुअल की लोकेशन वायरल वीडियो से मेल खा रही थी. रायटर्स की रिपोर्ट में ये तस्वीर 8 सितंबर 2025 की है. दोनों विजुअल्स का मिलान करने पर साफ हो रहा है कि वायरल वीडियो नेपाल के काठमांडु का है. नेपाल का है वीडियोनिष्कर्ष : हम ये पुष्टि नहीं कर सके कि वायरल वीडियो किस तारीख का है. लेकिन, ये साफ है कि वीडियो दिल्ली का नहीं बल्कि नेपाल के काठमांडु का है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)