Washing Machine: आधुनिक दुनिया में ज्यादातर लोग अब अपने घरों में स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा अब घरों में ज्यादातर मशीनें लोगों के काम को आसान बनाने के लिए मौजूद हैं. इसमें सबसे आम है वॉशिंग मशीन जो लगभग हर घर में मौजूद है. हालांकि, मार्केट में वॉशिंग मशीन भी कई प्रकार की मौजूद हैं जो लोगों के कपड़े धोने के तरीके को और बेहतर बनाने का काम करती हैं. इसी कड़ी में बता दें कि अक्सर लोगों में कंफ्यूजन होता है कि फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन खरीदना चाहिए या फिर टॉप लोड वाला वॉशिंग मशीन. आइए जानते हैं कि दोनों में कौन ज्यादा बिजली खपत करता है.कौन-सी मशीन खपत करती है ज्यादा बिजलीआपको बता दें कि बिजली की खपत सिर्फ मशीन के टाइर पर नहीं बल्कि उसके मोटर, क्षमता, वॉश मोड और इस्तेमाल के तरीके पर भी निर्भर करती है. फिर भी नॉर्मली Front Load Washing Machine को Energy Efficient माना जाता है.इसके काम करने के तरीके के बारे में बताएं तो फ्रंट लोड मशीन में कपड़े साफ करने के लिए ड्रम तेजी से घूमता है और कम पानी का इस्तेमाल करता है.इससे पानी गर्म करने और मोटर चलाने में कम बिजली की खपत होती है. वहीं, कई टॉप लोड मशीनों में ज्यादा पानी भरना पड़ता है जिससे बिजली की खपत भी बढ़ जाती है. अगर दोनों मशीनों की कैपेसिटी समान हो तो फ्रंट लोड मॉडल लंबे समय में बिजली के बिल को कम रखने में मदद कर सकता है.कौन बचाता है पानीअगर आपका मकसद पानी बचाना है तो फ्रंट लोड मशीन आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है. ये कपड़ों को ड्रम में घुमाकर साफ करती है, इसलिए कम पानी में भी अच्छी धुलाई हो जाती है और बिजली भी ज्यादा नहीं खर्च होती है.दूसरी ओर, टॉप लोड मशीन में कपड़ों को पूरी तरह पानी में डुबोकर धोया जाता है, इसलिए इसमें पानी की जरूरत ज्यादा होती है. ऐसे में जिन इलाकों में पानी की कमी रहती है, वहां फ्रंट लोड मशीन ज्यादा कारगर साबित हो सकती हैं.कौन ज्यादा अच्छे से साफ करता है कपड़ाआपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्रंट लोड मशीन को कपड़ों की बेहतर सफाई के लिए जाना जाता है. इसकी वॉशिंग टेक्नोलॉजी दाग-धब्बों को बेहतर तरीके से हटाने में मदद करती है. साथ ही इस मशीन में कपड़े कम घिसते हैं जिससे कपड़ों की लाइफ भी बनी रहती है. हालांकि, टॉप लोड मशीन भी रोजमर्रा के कपड़ों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है लेकिन जिद्दी दाग हटाने के मामले में फ्रंट लोड मशीन को ही लोग ज्यादा बेहतर मानते हैं.किसे इस्तेमाल करना है आसानइन दोनों वॉशिंग मशीन के इस्तेमाल करने के बारे में बात करें तो टॉप लोड मशीन का इस्तेमाल काफी आसान माना जाता है. इसमें झुककर कपड़े डालने की जरूरत नहीं पड़ती है और कई मॉडलों में वॉशिंग के दौरान भी कपड़े दोबारा डालने की भी सुविधा मिल जाती है.वहीं, फ्रंट लोड मशीन में कपड़े डालने और निकालने के लिए झुकना पड़ता है. हालांकि एडवांस मॉडलों में कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं जो मशीन को इस्तेमाल करना आसान बना देते हैं.कीमत में कितना है अंतर इन दोनों वॉशिंग मशीन की कीमतों पर नजर डालें तो टॉप लोड मशीन की शुरुआती कीमत आमतौर पर कम होती है इसलिए कम बजट वालों के लिए ये एक बेहतर ऑप्शन होता है. वहीं, फ्रंट लोड मशीन की कीमत ज्यादा होती है. लेकिन इसमें लोगों को कई सारे एडवांस फीचर्स देखने को मिल जाते हैं जो कपड़े धोने को काफी आसान बना देते हैं.खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यानअब अगर आप भी अपने घर के लिए वॉशिंग मशीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है.परिवार के अनुसार 6 से 8 किलोग्राम की कैपेसिटी का वॉशिंग मशीन खरीदना चाहिए.मशीन खरीदने से पहले बिजली और पानी की खपत की जानकारी जरूर चेक कर लें.ब्रांड की वारंटी और सर्विस नेटवर्क की भी जरूर जांच करें.इन्वर्टर मोटर वाले मॉडल आमतौर पर कम बिजली खर्च करते हैं और कम शोर करते हैं.यह भी पढ़ें:सोशल मीडिया से हो गए हैं परेशान? इस तरह हो जाएंगे डिजिटली Detox