भारत ने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को 'पाकिस्तानी कश्मीर' कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने कहा कि 'पाकिस्तानी कश्मीर' जैसा कुछ नहीं, केवल 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर' है। भारत ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उसके अभिन्न एवं अविभाज्य हिस्से हैं।