पटियाला में कांग्रेस के कार्यक्रम में उस समय हंगामा हुआ। जब राज्य कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, तभी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाज़ी शुरू कर दी।