पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे बड़ा इटारा निवासी अंतर सिंह (55) और उसके छोटे भाई मुकाम सिंह (45) के बीच ज़मीन को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर अंतर सिंह ने लोहे की सबल से मुकाम सिंह के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।