धार जिले के बदनावर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हनुमंत्या के गांव बावड़िया में शनिवार देर रात एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।