Amazon Robotaxi: कैसे चलती है Amazon की Robotaxi, ड्राइवर की जरूरत क्यों नहीं पड़ती?

Wait 5 sec.

Amazon Self Driving Robotaxi: आज के समय में तकनीक इतनी आगे बढ़ चुकी है कि जिन चीजों को हम फिल्मों में देखते थे, वे अब सच हो रही हैं. जैसे कि अब कार चलाने के लिए ड्राइवर की जरूरत खत्म होने वाली है. हाल ही में दिग्गज कंपनी अमेजन की ज़ूक्स नाम की रोबोटैक्सी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. यह एक ऐसी टैक्सी है जिसमें न तो कोई ड्राइवर होता है, न ही स्टीयरिंग व्हील और न ही कोई पैडल. यह पूरी तरह से कंप्यूटर और तकनीक की मदद से सड़कों पर दौड़ती है. आइए समझते हैं कि यह अनोखी टैक्सी कैसे काम करती है. रोबोटैक्सी का डिजाइनयह रोबोटैक्सी दिखने में आम कारों जैसी बिल्कुल नहीं है. यह एक छोटी चौकोर डिब्बे या कैरिज जैसी दिखती है. इस टैक्सी के अंदर ड्राइवर के बैठने के लिए कोई जगह नहीं होती. इसमें आमने-सामने दो सीटें होती हैं, जिस पर चार लोग आराम से बैठ सकते हैं. साथ ही इस कार का कोई आगे या पीछे का हिस्सा नहीं होता. यह दोनों तरफ से एक जैसी दिखती है और बिना यू-टर्न लिए दोनों दिशाओं में चल सकती है. इस रोबोटैक्सी को चलाने के लिए किसी इंसान की नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जरूरत पड़ती है. इस टैक्सी के चारों तरफ कई हाई-टेक कैमरे लगे होते हैं, जिनकी मदद से ये सड़क पर चल रहे लोगों, दूसरी गाड़ियों, ट्रैफिक सिग्नल और रोड पर बने निशानों को लगातार देखते रहते हैं.इस टैक्सी में लिडार सेंसर तकनीक का उपयोग किया गया है. लिडार सेंसर कार के चारों तरफ लेज़र लाइट छोड़ते हैं. यह लाइट सामने की चीजों से टकराकर वापस आती है, जिससे कंप्यूटर को यह पता चल जाता है कि कोई भी वस्तु या इंसान कार से कितनी दूरी पर है. यह तकनीक रात के अंधेरे में भी बिल्कुल साफ देख सकती है. साथ ही राडार सेंसर खराब मौसम जैसे भारी बारिश या कोहरे में भी कार के आसपास की चीजों की रफ्तार और दूरी को मापने का काम करते हैं. यह भी पढ़ें: क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाईड्राइवर की जरुरत क्यों नहीं पड़तीइस रोबोटैक्सी को किसी ड्राइवर की जरूरत इसलिए नहीं पड़ती क्योंकि इसे लेवल 5 ऑटोनॉमस तकनीक से बनाया गया है. इसका मतलब है कि यह गाड़ी हर तरह की सड़क और मौसम में खुद को पूरी तरह संभाल सकती है. इसके पास पूरे शहर का एक बहुत ही सटीक डिजिटल मैप होता है, जिससे कार को पहले से पता होता है कि किस मोड़ पर मुड़ना है और कहां पर गड्ढे या ट्रैफिक जाम मिल सकता है.अमेजन ने इसमें सुरक्षा का बहुत ध्यान रखा है. कार के सभी मुख्य सिस्टम जैसे ब्रेक, स्टीयरिंग और कंप्यूटर की दो-दो कॉपियां लगाई गई हैं. अगर चलती गाड़ी में एक सिस्टम खराब भी हो जाए, तो दूसरा सिस्टम तुरंत काम संभाल लेता है और पैसेंजर्स को सुरक्षित जगह पर रोक देता है. इसके अलावा, एक रिमोट कंट्रोल टीम हमेशा कंप्यूटर स्क्रीन पर इस टैक्सी की निगरानी करती है, जो जरूरत पड़ने पर कहीं से भी इसे रोक सकती है. यह भी पढ़ें: ड्राइवर नहीं, AI चलाएगा टैक्सी; यहां मिल गई मंजूरी