संभावना सेठ की हाउसहेल्प की बहन को बनाया गया बंधक, पुलिस स्टेशन में बीती रात, जानें पूरा मामला

Wait 5 sec.

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर करके बताया कि उनकी हाउस हेल्प गुड़िया की बहन के साथ एक बुरा हादसा हुआ. उसे एक घर में बंधक बना लिया गया था. जैसे-तैसे उन्होंने उसे बचाया. हाउसहेल्प की बहन को बनाया गया बंधकसंभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने बताया कि उनके साथ एक घटना हो गई है. अविनाश ने कहा, 'हमारी हाउस हेल्प अचानक से रोने लगी. तो संभावना ने उससे बात की तो उसने बताया कि गुड़िया की एक सगी बड़ी बहन है. वो मुंबई में ही खारघर किसी के यहां काम करती है. एक एजेंसी के जरिए वो वहां लगी. उनके जरिए ही गुड़िया हमारे यहां आई थी. गुड़िया की बहन जिनके यहां काम करने गई वो एक कपल है. इसमें जो फीमेल है वो वकील है. ऐसा उनकी प्रोफाइल पर लिखा है और ऐसा ही उन्होंने बताया. जब वो गई थी तो उसके साथ मीठी-मीठी बात की. गुड़िया ने हमें बताया था कि मेरी बहन कहीं फंस गई है और उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है. उसको बंधक बना लिया था.'Dhamaal 4 BO :अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल', फिल्म ने तोड़े 4 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्डआगे अविनाश ने बताया, 'गुड़िया की बहन जिनके घर में काम करने गई उनके पास 5 डॉग और 13 बिल्लियां थी, जिनको पिंजरे में रखा था. उनकी देखभाल के लिए गुड़िया की बहन को रखा था. धीरे-धीरे उसका काम बढ़ाया गया. तो गुड़िया की बहन ने काम करने से मना कर दिया. लेकिन उन्होंने कहा कि हमने पैसे दे दिए हैं तो तुझे करना ही होगा. हालांकि, एजेंसी का कहना है कि उनके पास पैसे पहुंचे ही नहीं. लेकिन उन्होंने गुड़िया की बहन को जाने ही नहीं दिया. उसको खाने को भी नहीं दे रहे थे. उससे बहुत काम करवा रहे थे. उसने संभावना को कहा कि उसे बचा लो.'फिर संभावना ने एजेंसी को उसके घर भेजा. लेकिन एजेंसी ने कहा कि वो तीन दिन पहले भी गए थे लेकिन वॉचमैन ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया. इसके बाद संभावना ने जैसे-तैसे उस महिला से बात की. उस महिला को जैसे ही पता चला तो मैं संभावना सेठ बोल रही हूं तो उसकी टोन ही बदल गई. फिर हमने उसको जैसे-तैसे मनाया. लेकिन वो फिर भी उस लड़की को जाने ही नहीं दे रहे. उस गालियां दे रहे थे और जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे.संभावना ने बताया कि उन्होंने उस लड़की का आईडी कार्ड छीन लिया था. उसे खाना नहीं दे रहे थे. उससे गाली गलौज कर रहे थे. उसके कपड़े छुपाकर रख दिए थे. वो लड़की बहुत डरी हुई थी. इसके बाद जैसे तैसे एजेंसी वाले एक एनजीओ की महिला के साथ (जो उसी बिल्डिंग में रहती है) उसके घर में घुसे और उसे बचाने की कोशिश की. बहुत मुश्किलों से बचते-बचाते एजेंसी वाल उस लड़की को लेकर संभावना क घर पहुंचे. संभावना ने बताया कि उस लड़की की हालत बहुत खराब थी. उस लग रहा था कि वो कपल आकर उसे आकर मार देंगे. आर्यन खान की कैसीनो आउटिंग, लंदन में मिस्ट्री गर्ल संग आए नजरपुलिस स्टेशन में बीती रातअविनाश ने बताया कि एजेंसी वाले पुलिस के पास भी गए थे. लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की थी. इसीलिए ये मामला इतना बढ़ गया था. लेकिन बाद में वो कपल पुलिस स्टेशन गया और उस लड़की पर इल्जाम लगाने लगा. इसके बाद फिर हम आधी रात को पुलिस स्टेशन गए. हम बांगुर नगर पुलिस स्टेशन गए. वहां उन्होंने हमारी शिकायत सुनी. पुलिस ने 8 बजे तक एफआईआर दर्ज की. वो बच्ची अभी तक सदमे में है. उनकी हेल्प ने भी वीडियो में कहा कि अगर आज संभावना दीदी और अविनाश भईया नहीं होते तो मेरी बहन इस दुनिया में नहीं होती.