प्रदेश के सभी आरटीओ कार्यालयों में जनता के कामों की पेंडेंसी दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एक अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, रजिस्ट्रेशन जैसी समस्याओं पर फोकस किया जाएगा।