शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने अलीराजपुर, झाबुआ, धार और रतलाम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, बुरहानपुर, खरगौन और बड़वानी समेत 47 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।