सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसको शेयर कर दावा किया जा रहा है कि असम में कथित तौर पर बाढ़ में मरने वाली कई महिलाओं के शव दिखाई दे रहे हैं.इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.यह वीडियो असम बाढ़ में पीड़ित लोगों का नहीं है बल्कि स्क्रिप्टेड वीडियो है. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर पाया कि इस वीडियो में कुछ ऐसे दृश्य नजर आ रहे थे, जो असली घटना होने के संकेत नहीं दे रहे थे. जैसे कि बिना किसी सहारे के बांस का खड़ा होना, चप्पलों का एक जगह तरीके से इकठ्ठा होने.इसके सिवा हमने इस वायरल वीडियो के कीफ्रेम पर रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया और पाया कि इस वीडियो को 3 जुलाई को 'सिमरन SK' नाम के इस्टाग्राम अकाउंट से पब्लिश किया गया था. View this post on Instagram A post shared by Simran SK (@simransk944)इस इंस्टाग्राम अकाउंट की पड़ताल करने पर हमने पाया कि इस अकाउंट पर इस तरह के और भी ड्रामा वाले स्क्रिप्टेड वीडियो अपलोड किए गए हैं. इसी हैंडल से पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में लोगों को जमीन पर लाशों की तरह लेटे हुए देखा जा सकता है. कई वीडियो में उन्हें मॉनसून के मौसम में पानी और कीचड़ वाले खेतों में खेलते हुए भी देखा जा सकता है. इस अकाउंट पर इस तरह के और भी कई वीडियो अपलोड किए गए हैं. असम बाढ़: असम में जारी मॉनसून की बाढ़ से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है और सात जिलों में 3,00,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. हालांकि कुछ इलाकों में पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन स्थिति अभी भी बहुत गंभीर बनी हुई है क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 अगस्त, 2026 तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए नया 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. निष्कर्ष: स्क्रिप्टेड वीडियो को असम बाढ़ से प्रभावित मृत लोगों की लाश का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)CJP प्रदर्शन फिर से शुरू होने के दावे से वायरल हो रहे वीडियो का सच