दिल्ली में आठ अगस्त तक बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश का दौर रहेगा। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी भी परेशान करेगी। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।