मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली से लौटने के बाद कहा है कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच वर्षों से चले आ रहे महानदी जल विवाद का समाधान आगामी तीन महीनों के भीतर निकल सकता है। केंद्रीय जल आयोग को दोनों राज्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।