एक तारीख बीती, फिर भी नहीं आइ ईपीएस- 95 पेंशन: राज्य के हजारों पेंशनभोगियों की बढ़ी चिंता

Wait 5 sec.

इपीएस-95 के तहत हर महीने 26 से 27 तारीख तक मिलने वाली पेंशन इस बार एक अगस्त तक भी लाभार्थियों के खातों में नहीं पहुंची है। भिलाई-दुर्ग के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारी समय पर पेंशन न मिलने से परेशान हैं। दवाइयों और घर के खर्चों के लिए इस राशि पर निर्भर बुजुर्गों ने प्रशासन से स्पष्टीकरण की मांग की है।