बघेल ने वापस ली थी सीबीआई से सामान्य सहमति, साय सरकार के 34 महीनों में सात मामलों की जांच केंद्रीय एजेंसी को

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार द्वारा सामान्य सहमति बहाल किए जाने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की सक्रियता बढ़ी है। पिछले ढाई वर्षों में सीजीपीएससी भर्ती घोटाला, महादेव सट्टा, बीएसपी स्क्रैप चोरी और बीरनपुर हिंसा सहित सात प्रमुख मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। इससे राज्य में बड़े भ्रष्टाचार और गंभीर अपराधों की निष्पक्ष जांच होगी।