झाबुआ में नकली सोने का बिस्किट देकर 4.90 लाख रुपये की ठगी, महिला गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

Wait 5 sec.

थाना कोतवाली झाबुआ के अंतर्गत चौकी पिटोल पुलिस ने पुराने मकान की खुदाई में निकले सोने के बिस्किट का झांसा देकर एक व्यक्ति से 4 लाख 90 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस ठगी में शामिल एक महिला आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।