बाबा महाकाल के दरबार से अब कोई भक्त खाली हाथ नहीं लौटेगा। दर्शन करने के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। शुक्रवार को निश्शुल्क प्रसाद वितरण की शुरुआत हुई। पं. राजेश पुजारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर बाबा महाकाल को महाप्रसादी को भोग अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण शुरू किया गया।