570 करोड़ के कोल लेवी घोटाले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित नौ आरोपियों को विशेष कोर्ट का समन

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के 570 करोड़ रुपये के कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय और आइएएस जयप्रकाश मौर्य सहित नौ से अधिक आरोपितों को समन जारी किया है। जांच एजेंसी मामले में अंतिम आरोप पत्र पेश करने की तैयारी में है। सभी नामजदों को पांच अक्टूबर को विशेष अदालत में पेश होना होगा।