दिल्ली में बुजुर्ग कपल को कार ने टक्कर मारी:दोनों हवा में उछलकर सड़क पर गिरे; महिला ड्राइवर गिरफ्तार, घायलों को देखने क्रेटा से उतरी, फिर भागी

Wait 5 sec.

दिल्ली के किर्ती नगर में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे एक बुजुर्ग कपल को क्रेटा कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसा आर्य समाज मंदिर के पास शुक्रवार सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर हुआ। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी। बुजुर्ग कपल की पहचान 79 साल के दयानंद तंगरा और उनकी 71 साल की पत्नी कुसुम तंगरा के रूप मे की गई है। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं कार चला रही 49 साल की नवलीन कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह भी गृहिणी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिखा कि नवलीन हादसे के बाद कार से उतरी और घायल दयानंद को देखने के बाद मौके से फरार हो गई। पुलिस ने क्रेटा को जब्त किया है। वहीं भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने और लोगों की जान या सुरक्षा को खतरे में डालने का केस दर्ज किया गया है। 6 विजुअल्स में देखिए पूरी घटना… कपल का इलाज जारी, बेटियां अमेरिका में रहती हैं डॉक्टरों के मुताबिक, दयानंद के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि कुसुम के शरीर के पिछले हिस्से में चोट आई है। दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दयानंद जूते के सोल बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं और कुसुम गृहिणी हैं। दंपती किर्ती नगर में रहता है। उनकी दोनों बेटियां अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहती हैं। ------------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर 2 सितंबर को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पूरी खबर पढ़ें…