त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल होकर संचालित तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है। इससे गुना, शिवपुरी, रुठियाई, चाचौड़ा-बीनागंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे।