384 दिनों से लगातार पाकिस्तान की बेइज्जती, एशियन गेम्स फाइनल में श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ

Wait 5 sec.

2026 एशियन गेम्स के फाइनल में श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान से हाथ नहीं मिलाया है. 3 अक्टूबर को फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया, लेकिन अय्यर पाक कप्तान से हाथ मिलाए बिना ही ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट गए. भारतीय टीम की पाकिस्तान के साथ नो-हैंडशेक पॉलिसी लंबे अरसे से चली आ रही है.पिछले साल एशिया कप के दौरान यह विवाद पहली बार सामने आया था, जब एशिया कप में भारतीय टीम मुकाबला समाप्त होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बिना ड्रेसिंग रूम में लौट गए थे. दरअसल यह सिलसिला पिछले 384 दिनों से चला आ रहा है.384 दिन से नहीं मिलाया हाथवह 14 सितंबर 2025 की तारीख थी, जब एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ था. उस समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विपक्षी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था. वहीं मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी बिना हैंडशेक किए ड्रेसिंग रूम में लौट गए थे.384 दिन हो चुके हैं, लेकिन भारत की मेंस क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया है. तब से लेकर अब तक दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले खेले जा चुके हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने नो-हैंडशेक पॉलिसी अपनाई हुई है. 3 मैच एशिया कप में खेले गए, जबकि एक मैच 2026 टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया. इस पूरे विवाद में भारत सरकार भी अपना पक्ष स्पष्ट कर चुकी है. कुछ समय पूर्व खेल मंत्रालय ने स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि एशियन गेम्स और अन्य बहुपक्षीय इवेंट्स में पाकिस्तान के साथ खेलने पर भारत को कोई परहेज नहीं होगा और वह अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के नियमों का पालन करेगा, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी.भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैचभारत और पाकिस्तान के बीच यह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल मैच है. टीम इंडिया गत चैंपियन है, जिसने 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. आज के मैच का विजेता गोल्ड मेडल जीतेगा, जबकि हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना होगा.