iPhone 18 Pro Max में आई बड़ी खराबी, Apple ने भी मानी बात

Wait 5 sec.

Apple का लेटेस्ट और प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max इन दिनों काफी चर्चा में है. इसकी कीमत की ज्यादा होने के बाद भी इसे खरीदने के लिए देश के कई बड़े शहरों में लोगों की लंबी लाइन नजर आई. एक ओर जहां नया iPhone लेने के लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर iPhone 18 Pro Max को लेकर ऐसी खबर आई है जो नए खरीदने वालों का मन खराब कर सकती है. iPhone 18 Pro Max के कुछ ग्राहकों को जरूरी सुविधाओं में परेशानी आ रही है. अमेरिका में AT&T नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले कुछ लोगों के फोन का मोबाइल नेटवर्क बंद हो गया. इससे वे कॉल नहीं कर पा रहे, मोबाइल डेटा नहीं चला पा रहे और SMS भी न भेज पा रहे हैं, न रिसीव कर पा रहे हैं.  Apple ने माना है कि यह परेशानी कुछ iPhone 18 Pro Max यूजर्स को हुई है. कंपनी ने इसके लिए सॉफ्टवेयर और नेटवर्क सेटिंग्स का अपडेट जारी किया है. लेकिन जिन फोन में नेटवर्क की यह दिक्कत पहले ही आ चुकी है, उनमें सिर्फ अपडेट से काम नहीं चल सकता. ऐसे लोगों को फोन बदलना पड़ सकता है. हालांकि Apple ने अभी यह नहीं बताया कि कुल कितने ग्राहकों को परेशानी हुई है. चलिए आपको बताते हैं कि फोन में क्या दिक्कत आ रही है अपडेट कैसे चेक करें और किन लोगों को नया फोन लेना पड़ सकता है.AT&T नेटवर्क पर क्या दिक्कत आ रही है?Apple के AT&T नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले कुछ iPhone 18 Pro Max का मोबाइल नेटवर्क अचानक बंद हो सकता है. ऐसी सिचुएशन में यूजर नार्मल फोन कॉल नहीं कर पाता, मोबाइल डेटा से इंटरनेट नहीं चला पाता और SMS भेजने और रिसीव करने में भी दिक्कत होती है. फोन वाई-फाई से जुड़ा हो तो इंटरनेट के कुछ काम किए जा सकते हैं. लेकिन वाई-फाई डिसकनेक्ट होने पर फोन से कॉल और इंटरनेट इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है.यह परेशानी हर iPhone 18 Pro Max में नहीं आई है. Apple ने कहा है कि कुछ ही यूजर्स इससे प्रभावित हुए हैं. अभी यह भी साफ नहीं है कि कुल कितने लोगों के फोन में यह दिक्कत आई. खबरों के मुताबिक अब तक सामने आए मामले AT&T नेटवर्क और iPhone 18 Pro Max से जुड़े हैं. इसलिए दूसरे नेटवर्क या iPhone मॉडल इस्तेमाल करने वालों को घबराने की जरूरत नहीं है. अगर AT&T नेटवर्क पर आपके फोन का सिग्नल अचानक चला जाए, तो पहले देखें कि फोन में नया अपडेट आया है या नहीं. अपडेट के बाद भी नेटवर्क न लौटे तो Apple या AT&T की मदद लें.Apple ने कौन सा अपडेट दिया है?Apple ने इस परेशानी को रोकने के लिए iOS 27.0.1 और नेटवर्क सेटिंग्स का अपडेट जारी किया है. कंपनी के मुताबिक AT&T ग्राहकों के फोन पर नेटवर्क सेटिंग्स का अपडेट अगले 14 दिनों में अपने आप पहुंच जाएगा. यूजर्स अपने फोन में नया सॉफ्टवेयर अपडेट भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए Settings खोलें, फिर General और About पर जाएं. यहां अपडेट का मैसेज दिखे तो स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के मुताबिक उसे इंस्टॉल करें.फोन अपडेट रखने से नई परेशानी से निजात मिल सकती है. लेकिन जिन फोन में नेटवर्क पहले ही बंद हो चुका है, उनके लिए अपडेट काफी नहीं हो सकता. Apple के मुताबिक ऐसे iPhone 18 Pro Max को बदलना पड़ सकता है. अगर अपडेट करने के बाद भी कॉल, मोबाइल डेटा या SMS काम नहीं कर रहे हैं. तो Apple या AT&T से संपर्क करें. वे फोन की सिचुएशन देखकर बताएंगे. यह भी पढ़ें: सेकंड हैंड iPhone लेने से पहले, ये चीज जरूर चेक कर लेंकुछ ग्राहकों को फोन क्यों बदलना पड़ सकता है?इस मामले में iPhone के अंदर लगे नेटवर्क पार्ट का फर्क भी चर्चा में है. आफको बता दें अमेरिका में बिकने वाले iPhone 18 Pro Max में Qualcomm का मॉडेम है. वहीं छोटे iPhone 18 Pro में Apple का C2 मॉडेम दिया गया है. यह फर्क इसलिए सामने आया है क्योंकि अब तक बताई गई नेटवर्क की परेशानी iPhone 18 Pro Max और AT&T यूजर्स से जुड़ी है. हालांकि खबर में यह नहीं कहा गया कि मॉडेम का फर्क ही इस दिक्कत की वजह है.Apple का कहना है कि जिन फोन में नेटवर्क की परेशानी पहले ही आ चुकी है, उन्हें Apple या AT&T के जरिए बदलना पड़ सकता है. अपडेट से आगे की परेशानी रोकने में मदद मिल सकती है. लेकिन खराबी आ चुके फोन के लिए यह तरीका काम नहीं आएगा. iPhone 18 Pro Max में कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस को बेहतर किया गया है. ऐसे महंगे फोन में कॉल और इंटरनेट बंद होना ग्राहकों के लिए बड़ी परेशानी है. AT&T इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अपडेट चेक करें. नेटवर्क फिर भी काम न करे तो सपोर्ट टीम से बात करके पूछें कि आपका फोन बदला जा सकता है या नहीं. यह भी पढ़ें: फोन का कैमरा धुंधली फोटो लेता है? तो इन सेंटिंग्स को बदल दें