अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा। इस बार नवरात्र की शुरुआत रविवार को चित्रा नक्षत्र में हो रही है। श्रीमद् देवी भागवत की मान्यता के अनुसार रविवार को नवरात्र आरंभ होने पर मां दुर्गा का वाहन हाथी माना जाता है।