मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर प्रवास के दौरान गार्डन्स बाय द बे प्रबंधन से मुलाकात की। नवा रायपुर में सिंगापुर की तर्ज पर बाटनिकल गार्डन बनाने और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के कार्यक्रम में औद्योगिक नीतियों की जानकारी देकर वैश्विक उद्यमियों को राज्य में निवेश हेतु सादर आमंत्रित किया।