ग्वालियर में अंकित कुशवाहा द्वारा संचालित 'आई लव पानी पूरी' स्टाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां तकनीक और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए सेंसर वाली मशीन से 6 अलग-अलग स्वादों में पानीपुरी परोसी जाती है, जिसे बच्चे और युवा काफी पसंद कर रहे हैं।