सीएम मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में प्रतिदिन 2 करोड़ लीटर से अधिक दूध का उत्पादन हो रहा है, जिससे राज्य पूरे देश में दूध उत्पादन के मामले में तीसरे स्थान पर है। सरकार संगठित, असंगठित और सहकारिता क्षेत्रों को जोड़कर किसानों की कमाई बढ़ाने पर केंद्रित है।