Samsung ने भारत में अपना नया Galaxy A08 लॉन्च किया है. कंपनी ने इस फोन में बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लंबे Software Support पर भी खास जोर दिया है. Galaxy A08 को एंड्रॉयड 16 पर आधारित One UI 9 के साथ पेश किया गया है और इसमें छह पीढ़ियों तक OS Upgrade साथ ही छह साल के Security Updates मिलने की बात कही गई है. तो आइए जानते हैं कि Samsung Galaxy A08 की कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. Samsung Galaxy A08 की कीमत कितनी है?Galaxy A08 को भारत में 4GB RAM और 64GB Storage वाले एक ही वेरिएंट में उतारा गया है. इसकी कीमत 18,499 रुपये है. फोन Dark Blue, Green और Silver रंगों में उपलब्ध है. इसे Samsung Exclusive Stores, Partner Retailers, Samsung.com और दूसरे Online Platforms से खरीदा जा सकता है. कंपनी एलिजिबल बैंक कार्ड्स पर छह महीने तक Zero-Interest EMI और NBFC Partners के जरिए नौ महीने तक की EMI सुविधा भी दे रही है. 6.7 इंच की स्क्रीन और Helio G99+ चिपसेटGalaxy A08 में 6.7 इंच का HD+ PLS LCD Display दिया गया है. स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. फोन में MediaTek Helio G99+ Chipset लगाया गया है, जिसे 4GB RAM के साथ जोड़ा गया है. 64GB की इंटरनल स्टोरेज को MicroSD Card की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन की सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox Protection मौजूद है, जो पासवर्ड और बायोमेट्रिक जानकारी जैसे सेंसिटिव डेटा की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होती है. Gemini और Perplexity का भी मिलेगा सपोर्टGalaxy A08 में One UI 9 के साथ कई AI फीचर्स दिए गए हैं. फोन Circle to Search 3.0, Gemini और Perplexity को सपोर्ट करता है. यूजर्स Gemini और Perplexity को वॉइस के जरिए या पावर बटन को लंबे समय तक दबाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा Samsung Ecosystem के क्विक शेयर और मोड्स-रूटीन जैसे फीचर्स भी इसमें मिलते हैं. यह भी पढ़ें - WhatsApp ने बदला Teen Account का सिस्टम! ऐसे काम करेगा पैरेंटल कंट्रोल 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरीफोटोग्राफी के लिए Galaxy A08 के पीछे Dual Camera Setup है. इसमें f/1.8 Aperture वाला 50MP प्राइमरी सेंसर और f/2.4 Aperture वाला 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसका Aperture f/2.0 है. फोन में 6,000mAh की Battery दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसका बॉडी थिकनेस 8mm है. साथ ही सामने Corning Gorilla Glass 5 Protection मिलता है. इसके अलावा फोन को IP64 Dust और Splash Rating भी मिली है. यह भी पढ़ें - Amazon Great Indian Festival 8 अक्टूबर से, इन चीजों पर 80% छूट