बालोद में बिना अनुमति स्वास्थ्य शिविर, प्रशासन की कार्रवाई, दस हजार की जांच सौ में होगी यह कर रहे थे प्रचार

Wait 5 sec.

बालोद जिले के कोरगुड़ा पंचायत भवन में बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजित स्वास्थ्य शिविर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रेस रिपोर्टर क्लब की शिकायत पर हुई इस छापेमारी में चार लोगों से करीब सात लाख अट्ठारह हजार रुपये मूल्य की दवाइयां, सप्लीमेंट्स और जांच उपकरण जब्त किए गए। स्वास्थ्य विभाग और पंचायत दोनों ने शिविर की अनुमति से साफ इनकार किया है।