मोजे रोजाना पहनने वाली ऐसी चीज हैं, जिन पर सबसे जल्दी गंदगी नजर आने लगती है. खासकर सफेद और हल्के रंग के मोजे कुछ ही इस्तेमाल के बाद एड़ियों और तलवों के पास से काले पड़ने लगते हैं. कई बार सामान्य डिटर्जेंट से धोने के बावजूद इनमें जमा मैल पूरी तरह साफ नहीं होता. वहीं बार-बार रगड़ने से मोजे के कपड़े के रेशे भी खराब होने लगते हैं.ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि आखिर मौजों के साफ करने का सही तरीका क्या है? तो आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से मोजों को साफ और फ्रेश बनाने वाले टिप्स के बारे में. इन टिप्स की मदद से आपके मोजे एकदम नए हो जाएंगें.सबसे पहले मोजों को अलग करेंमोजे धोने से पहले उन्हें रंग के आधार पर अलग करना जरूरी है. सफेद मोजों को रंगीन कपड़ों के साथ धोने से उन पर दूसरे कपड़ों का रंग चढ़ सकता है. इसी तरह बहुत गंदे मोजों को सीधे बाकी कपड़ों के साथ वॉशिंग मशीन में डालने के बजाय पहले थोड़ी देर भिगोना बेहतर रहता है. इससे कपड़े में जमा मैल ढीला पड़ने लगता है और धोते वक्त आसानी से निकल जाता है.गर्म पानी में भिगोना होगा फायदेमंदजिद्दी गंदगी वाले मोजों के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करना बेहतर होता है. एक बाल्टी या टब में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा डिटर्जेंट मिलाएं. मोजों को करीब 30 मिनट तक भिगोकर रखें. इसके बाद एड़ी और तलवे वाले हिस्से को हल्के हाथ से रगड़ें. बहुत ज्यादा गर्म पानी इस्तेमाल करने से कुछ कपड़ों के रेशे सिकुड़ सकते हैं या इलास्टिक खराब हो सकता है. इसलिए पानी इतना गर्म न हो कि कपड़े को नुकसान पहुंचाए.यह भी पढ़ें: Gas Leak: कहीं लीक तो नहीं हो रही रसोई गैस? 2 मिनट में ऐसे पकड़ें लीकेजबेकिंग सोडा से हटाएं जमी हुई गंदगीअगर मोजों पर मैल की परत बनी हुई है, तो बेकिंग सोडा मददगार हो सकता है. डिटर्जेंट के साथ थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा मिलाकर मोजों को कुछ देर भिगोएं. इसके बाद दाग वाली जगह को धीरे-धीरे रगड़ें और साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. बेकिंग सोडा की मदद से मोजों में से आने वाली बदबू भी कम हो जाती है.नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैंहल्के रंग के मोजों की सफाई में नींबू का इस्तेमाल भी घरेलू तौर पर किया जाता है. नींबू कुछ दागों को हल्का करने में मदद करते हैं. इसके लिए पानी में नींबू का रस मिलाकर मोजों को थोड़ी देर भिगोना होता है और फिर सामान्य तरीके से धोना बेहतर होता है. ध्यान रहें हर कपड़े के लिए नींबू का इस्तेमाल करना सही नहीं होता है.यह भी पढ़ें: Bed Maintenance Tips: क्या करवट लेते ही बजता है लकड़ी का बेड? ऐसे बंद करें चरमराहट