हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स

Wait 5 sec.

बालों का लगातार झड़ना कई लोगों के लिए चिंता का कारण बन जाता है. खासकर जब सिर के आगे के हिस्से से बाल कम होने लगें या गंजेपन के पैच नजर आने लगें, तो लोग हेयर ट्रांसप्लांट का विकल्प चुनते हैं. यह एक सर्जिकल प्रोसेस है, जिसमें सिर के उस हिस्से से बालों की जड़ें निकाली जाती हैं जहां बाल घने होते हैं और उन्हें कम बाल वाले हिस्से में लगाया जाता है.आमतौर पर यह प्रोसेस बेहद सुरक्षित मानी जाती है लेकिन कभी-कभी इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं. कुछ लोगों में समस्या केवल कम समय के लिए होती है. ऐसे में आइए जानते हैं हेयर ट्रांसप्लांट कैसे होता है और इससे जुड़ी जरूरी जानकारी.ट्रांसप्लांट के बाद सूजन और दर्दहेयर ट्रांसप्लांट के बाद सिर की त्वचा में हल्का दर्द, खिंचाव और सूजन होना सामान्य माना जाता है. कुछ लोगों में माथे और आंखों के आसपास भी कुछ दिनों तक सूजन दिखाई देती है. आमतौर पर यह समस्या कम समय के लिए देखने को मिलती है और धीरे-धीरे ठीक हो जाती है.इंफेक्शन का भी रहता है खतराहेयर ट्रांसप्लांट एक सर्जिकल प्रोसेस है, इसलिए इसमें इंफेक्शन का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता. यदि प्रोसेस के दौरान साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए या बाद में डॉक्टर के द्वारा बताई गई देखभाल न की जाए, तो इंफेक्शन हो सकता है. ऐसे में अगर सूजन, पस, बढ़ता दर्द या बुखार जैसे लक्षण नजर आएं तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.यह भी पढ़ें: शरीर पर दाद सिर्फ स्किन प्रॉब्लम नहीं, हो सकता है स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा!बाल और ज्यादा झड़ सकते हैंट्रांसप्लांट के बाद कई लोगों को कुछ समय के लिए लगाए गए बालों के साथ-साथ आसपास के बालों के झड़ने की समस्या महसूस होती है. इसे शॉक लॉस कहा जाता है. हालांकि, कई मामलों में यह केवल कुछ समय क लिए होता है और बाद में बाल दोबारा उगने लगते हैं. वहीं नए बालों को पूरी तरह विकसित होने में कई महीने लग सकते हैं. हेयर ट्रांसप्लांट के बाद सिर की त्वचा में खुजली, झुनझुनी या सुन्नपन भी महसूस होता है. ऐसा त्वचा में होने वाली चोट और नसों पर पड़ने वाले अस्थायी प्रभाव के कारण होता है.डॉक्टर का चुनाव सबसे महत्वपूर्णहेयर ट्रांसप्लांट कराने से पहले केवल कीमत देखकर क्लिनिक चुनना सही नहीं है. डॉक्टर की योग्यता, अनुभव, इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक, क्लिनिक की स्वच्छता और आपकी बालों की स्थिति के बारे में जानना सबसे ज्यादा जरूरी है. वहीं 23 या 25 वर्ष से कम उम्र में हेयर ट्रांसप्लांट कराने से आम तौर पर मना किया जाता है. हेयर ट्रांसप्लांट करवाने का सही समय तब होता है जब सिर का कोई हिस्सा 70 से 100 परसेंट तक खाली हो चुका हो.नोट: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.यह भी पढ़ें:  लड़कियों को क्यों निकल आती है मूंछ? इससे हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं