बड़-नयागांव फोरलेन से लगे ग्राम माकनी के नयापुरा मोहल्ले में शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे उस समय ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब एक मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ घूमता दिखाई दिया। कुछ युवकों ने तेंदुए को गांव में देखा।