रायपुर में स्कार्पियो सवार तीन बदमाशों ने किया ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Wait 5 sec.

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डीएम टावर के पास से ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। काले रंग की स्कार्पियो में पहुंचे तीन लोगों ने बातचीत के बहाने उन्हें नीचे बुलाया और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। पत्नी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन व मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच शुरू कर दी।