बड़वानी में सिकलीगर बस्ती में पुलिस ने दी दबिश, हथियारों का जखीरा मिला, दो गिरफ्तार

Wait 5 sec.

जिले में अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वानी पुलिस ने सेंधवा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। सेंधवा ग्रामीण, सेंधवा शहर और नागलवाड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम खुरमाबाद के सिकलीगर मोहल्ले में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।