सुकमा जिले के पोलमपल्ली क्षेत्र स्थित पुनपल्ली में ग्राम सभा ने जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक रीति रिवाजों के संरक्षण के लिए बड़ा फैसला लिया है। पेसा कानून का हवाला देते हुए ग्राम सभा ने चर्च निर्माण प्रार्थना सभा और मतांतरित व्यक्तियों के शव दफनाने पर रोक लगाई है। इसके अलावा पादरियों के गांव प्रवेश पर भी कड़ा प्रतिबंध लगाया है।