Macbook Neo या फिर Macbook Air कौनसा आपके लिए बेस्ट, ऐसे करें पता

Wait 5 sec.

देश में बहुत सी कंपनियों के लैपटाॅप मिलते हैं. जिनमें बात करें तो Apple, Dell, Lenovo,HP इन कंपनियों के लैपटाॅप खूब बिकते हैं. वहीं बात की जाए तो इन कंपनियों में Apple का एक अलग ही रुतबा है. Apple का नाम सुनते ही दिमाग में एक प्रीमियम लैपटॉप की तस्वीर जाती है. जो अपनी धांसू परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं. Apple अपने लैपटॉप दो वेरिएंट में बेच रहा था जिनमें Macbook Air और Macbook Pro थे. अब इसमें एक नए सेगमेंट यानी Macbook Neo को भी ऐड कर दिया गया है. Apple का Macbook Neo का अब तक का सबसे सस्ता लैपटॉप है. जिसे आप बहुत कम दाम खर्च करके हासिल कर सकते हैं. इसकी सीधी टक्कर Macbook Air से है.अब लोगों के पास Macbook Air का नया ऑप्शन यानी  Macbook Neo आ गया है. अगर आपको अपने लिए Macbook खरीदना हो तो Macbook Air या फिर  Macbook Neo कौनसा आपके लिए बढ़िया रहेगा चलिए जान लीजिए इस खबर में पूरी जानकारी.डिजाइन और पोर्टेबिलिटी में फर्कजब भी हम कोई नया लैपटॉप खरीदते हैं तो सबसे पहले उसकी लुक और उसका वजन यानी वह उठाने में कितना हल्का है इस बात को पहले देखते हैं. Macbook Air अपने आइकॉनिक स्लिम डिजाइन और बेहद हल्के वजन के लिए पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है. जिसे आप बिना किसी दिक्कत के अपने बैग में डालकर कहीं भी आसानी से ट्रैवल कर सकते हैं. वहीं दूसरी ओर अगर बात Macbook Neo की करें तो यह अपनी अलग यूनीक पहचान और यूथफुल वाइब के साथ मार्केट में उतारा गया है. जो दिखने में बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी लगता है. दोनों ही लैपटॉप्स की बिल्ड क्वालिटी इतनी शानदार है कि हाथ में लेते ही एक प्रीमियम फील आती है. अगर आपको दिनभर ऑफिस या कॉलेज के चक्कर काटने पड़ते हैं और वजन कम से कम रखना है. तो डिजाइन के मामले में दोनों ही आपको बिल्कुल निराश नहीं करेंगे. काम और परफॉर्मेंस में कौन आगे है?MacBook Neo में A18 Pro चिप है. यह वेब ब्राउजिंग, ईमेल, ऑनलाइन क्लास, डॉक्यूमेंट बनाने, वीडियो देखने और हल्की फोटो एडिटिंग जैसे कामों के लिए बनाया गया है. अगर आपका ज्यादातर काम ब्राउजर और सामान्य ऐप्स में होता है, तो Neo आपकी जरूरत पूरी कर सकता है. लेकिन इसमें 8GB मेमोरी और शुरुआती मॉडल में 256GB स्टोरेज है. बहुत सारे ऐप्स एक साथ चलाने या बड़ी फाइलें रखने पर यह सीमा महसूस हो सकती है.MacBook Air में M5 चिप के साथ 16GB मेमोरी और 512GB स्टोरेज मिलता है. इसे ज्यादा भारी काम कई ऐप्स के साथ काम करने और लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए बेहतर ऑप्शन माना जा सकता है. Air में दो Thunderbolt 4 USB-C पोर्ट और MagSafe चार्जिंग पोर्ट हैं. Neo में दो USB-C पोर्ट हैं, लेकिन उनमें से एक USB 2 स्पीड वाला है. बैटरी के मामले में Apple Neo के लिए वीडियो देखने पर 16 घंटे तक और Air के लिए 18 घंटे तक बैकअप है. यह भी पढ़ें: Wi-Fi की स्पीड हो रही है कम? इन ऐप्स से चेक करें कौन चला रहा इंटरनेटकीमत में कितना फर्क?MacBook Air के 13 इंच M5 मॉडल की शुरुआती कीमत 119900 रुपये है. इसमें 13.6 इंच की स्क्रीन, 16GB मेमोरी और 512GB स्टोरेज मिलता है. अगर बड़ी स्क्रीन चाहिए तो 15 इंच वाला Air 144900 रुपये से शुरू होता है. Air की स्क्रीन P3 कलर और True Tone को सपोर्ट करती है. वहीं MacBook Neo की शुरुआती कीमत 69900 रुपये है. यानी दोनों की शुरुआती कीमत में 50000 रुपये का अंतर है.आपके लिए कौन सा सही रहेगा?अगर आप पहली बार MacBook ले रहे हैं और बजट करीब 70000 रुपये है. तो Neo को देख सकते हैं. कॉलेज के नोट्स, ऑनलाइन मीटिंग, इंटरनेट चलाने, डॉक्यूमेंट बनाने और मनोरंजन के लिए यह अच्छा शुरुआती ऑप्शन है. घर या ऑफिस में पहले से मॉनिटर और दूसरे सामान हैं. तब भी खरीदने से पहले इसके पोर्ट देख लें. 256GB स्टोरेज आपके काम के लिए कम पड़ सकता है. तो 512GB मॉडल की ओर रुख कर सकते हैं.अगर लैपटॉप से पढ़ाई के साथ काम भी करना है एक साथ कई ऐप्स चलाने हैं. ज्यादा फाइलें रखनी हैं या बड़ी स्क्रीन चाहिए तो MacBook Air खरीदना सही रहेगा. वीडियो एडिटिंग या दूसरे भारी काम करने वालों के लिए भी इसकी ज्यादा मेमोरी और तेज पोर्ट काम आएंगे. लेकिन अगर आपका इस्तेमाल कम है. तो सिर्फ Air के लिए एक्सट्रा 50000 रुपये खर्च करना जरूरी नहीं. यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival में बंपर डिस्काउंट, iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 पर मिल रही डील