मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच पहाड़ी पगडंडियों से कंवरआमा पहुंचे विधायक, स्वास्थ्य अमले पर भड़के, लगाया गया मेडिकल कैंप

Wait 5 sec.

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव ने भीषण गर्मी में दुर्गम पहाड़ी रास्तों को पैदल और मोटरसाइकिल से पार कर विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के गांवों का दौरा किया। वहां मलेरिया और बुखार से पीड़ित दो दर्जन से अधिक लोगों की जानकारी मिलने पर उन्होंने स्कूल की छत पर चढ़कर जिला चिकित्सा अधिकारी को तत्काल कैंप लगाने का निर्देश दिया।