मध्य प्रदेश में 25 बच्चों की मृत्यु के बाद व्यवस्थाएं सुधारने के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन गंभीरता नहीं दिखाई गई। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने उस समय बैठकें कर व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने की बात कही, पर आज भी स्थिति वही है।