तेज गर्मी, उमस, बाहर का खाना और अनियमित खानपान का असर सबसे पहले हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। इस वजह से गैस, पेट फूलना, अपच और पेट संबंधी अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थ पाचन को बेहतर बनाने और गट हेल्थ को मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।