अप्रैल से बंद है इंदौर-जम्मू की एकमात्र उड़ान, कनेक्टिंग उड़ान यात्रियों की जेब और समय पर डाल रही असर

Wait 5 sec.

इंदौर, उज्जैन, देवास, धार और आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालु जम्मू पहुंचकर पहलगाम और बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में यात्रा शुरू होने से पहले ही परिवहन व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। इन यात्रियों को इस वर्ष जम्मू की सीधी उड़ान की सुविधा इंदौर से नहीं मिल सकेगी।