छत्तीसगढ़ के बिलासपुर अंतर्गत कोटा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज बाउंसर निखिल गोस्वामी हत्याकांड का पुलिस ने पूरी तरह पटाक्षेप कर दिया है। डीएसपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।