कॉकरोच जनता पार्टी ने 07 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भीड़ जुटाकर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में NEET पेपर लीक हो जाने के कारण शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई. इसको लेकर अलग-अलग तरह के दावे सोशल मीडिया पर शेयर किए गए.ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "विरोध प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है, जिनमें 'राष्ट्रविरोध गतिविधियों' का आरोप लगाया गया है."इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखेंइस खबर को न्यूज वेबसाइट Moneycontrol Hindi की इस फेसबुक पोस्ट में भी शेयर किया गया है. ( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ FIR दर्ज होने का दावा भ्रामक है.दिल्ली पुलिस ने खुद इन भ्रामक दावों के खंडन किया है. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने गूगल पर इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए (Cockroach Janta Party FIR Jantar Mantar), हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ FIR दर्ज होने की पुष्टि की गई हो.जाहिर है अगर 06 जून को प्रदर्शन के बाद FIR या मुकदमा दर्ज किया गया होता तो इस पर खबरें जरूर की गयीं होती.इसके उलट हमें आकाशवाणी की सरकारी न्यूज वेबसाइट पर यह रिपोर्ट मिली जिसमें लिखा था कि, "दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने को लेकर सोशल मीडिया और समाचार रिपोर्टों में चल रही खबरों का खंडन किया है. पुलिस ने एक बयान में स्पष्ट किया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की गई है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे साझा करें." इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. यहां से अंदाजा लेकर हमने दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट्स चेक किए. हमारी सर्च में हमें दिल्ली पुलिस के आधारिक X अकाउंट और फेसबुक पेज पर यह पोस्ट मिली जिसमें लिखा था कि, "सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट और समाचार रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है. यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसी कोई FIR दर्ज नहीं की गई है. नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे फैलाएं. कृपया केवल दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें."Certain social media posts and news reports are claiming that Delhi Police has registered an FIR against the protesters at Jantar Mantar.It is clarified that no such FIR has been registered .Citizens are advised not to believe or circulate unverified information. Please rely…— Delhi Police (@DelhiPolice) June 6, 2026 निष्कर्ष: जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ FIR दर्ज होने का दावा भ्रामक है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)विजय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंसते हुए पुलिसकर्मियों को नहीं किया ससपेंड