केशकाल कॉलेज में परीक्षा के दौरान शार्ट सर्किट से भड़की आग, मची अफरातफरी, बड़ा हादसा टला!

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के केशकाल स्थित महेश बघेल शासकीय महाविद्यालय में शनिवार सुबह परीक्षा के दौरान शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। धमाकों की आवाज से कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस और डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।