कोरबा में 1400 वर्षों से खड़ा प्रकृति का प्रहरी, पहले पूजा फिर शुरू होता है हर शुभ काम

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला केवल अपनी खनिज संपदा के लिए ही नहीं, बल्कि एक अद्भुत प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए भी जाना जाता है। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर बालको वन परिक्षेत्र के सतरेंगा गांव में 'साल' का एक ऐसा महावृक्ष खड़ा है, जो पिछले 1400 वर्षों से प्रकृति के प्रहरी के रूप में जीवित है।