नवा रायपुर के सेंध लेक में 36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर व सब-जूनियर चैम्पियनशिप का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। इस वाटर स्पोर्ट्स स्पर्धा में देश के 24 राज्यों से आए 800 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया ने इसका उद्घाटन किया। इस बार प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों का रुझान काफी बढ़ा है।