नरसिंहपुर में एनएच 44 पर पलटा मजदूरों से भरा पिकअप वाहन, 19 लोग घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Wait 5 sec.

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर ढिगसरा तिराहे के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरमान से मूंग की फसल काटने जा रहे मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।