PM मोदी के नाम पर वायरल है सोना बेचने की अपील से जुड़ा फेक बयान

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक वायरल है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से अपना सोना बेचकर वह पैसा बैंकों में जमा करने की अपील की है. इस ग्राफिक पर हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म नवभारत टाइम्स का लोगो लगा हुआ है. पोस्ट का अर्काइव यहां देखें यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें. लेकिन...? : यह दावा गलत है. ये सच है कि मई 2026 के दौरान तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की थी. लेकिन, पहले से खरीदा हुई सोना बेचकर पैसा बैंक में रखने जैसा कोई बयान ये रिपोर्ट लिखे जाने तक प्रधानमंत्री की तरफ से नहीं आया है. हमने सच का पता कैसे पता लगाया ? : हमने 'PM Modi sell gold deposit money' जैसे कीवर्ड्स को गूगल पर सर्च किया, लेकिन हमें कोई भी विश्वसनीय सोर्स नहीं मिला जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से वायरल हो रहे दावे की पुष्टि होती हो. इसके बाद हमने प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी पोस्ट्स की जांच की, लेकिन वहां भी ऐसा कोई बयान नहीं मिला. फिर हमने नवभारत टाइम्स के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को खंगाला, ताकि पता लगाया जा सके कि क्या उन्होंने ऐसा कोई ग्राफिक शेयर किया था? हमें वायरल दावे वाला ग्राफिक नहीं मिला, लेकिन नवभारत टाइम्स का एक पोस्ट जरूर मिला, जिसमें इस वायरल ग्राफिक को फर्जी बताया गया था और स्पष्ट किया गया था कि यह असली नहीं है,सोशल मीडिया पर @NavbharatTimes के एक डिजिटली ऑल्टर्ड तस्वीर के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से सोना बेचकर धनराशि बैंक में जमा करवाने की अपील की है। यह दावा #फर्जी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी कोई अपील नहीं की है।PIB Fact Check :… pic.twitter.com/fE1P3MtuIp— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) June 8, 2026हमें प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट-चेकिंग टीम की एक X पोस्ट भी मिली, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि वायरल दावे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से जो बयान शेयर किया जा रहा है, वह फर्जी है. PIB फैक्ट चेक ने अपनी पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री ने वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आम जनता से सोने की खरीदारी कुछ समय के लिए टालने की अपील की थी."यानी, प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से महिलाओं से अपना सोना बेचकर पैसा बैंक में जमा करने की अपील करने का दावा गलत है. सोशल मीडिया पर @NavbharatTimes के एक डिजिटली ऑल्टर्ड तस्वीर के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से सोना बेचकर धनराशि बैंक में जमा करवाने की अपील की है। #PIBFactCheck ❌ यह दावा #फर्जी है। प्रधानमंत्री @narendramodi ने ऐसी कोई अपील नहीं की… pic.twitter.com/1MBSRkPBJu— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 8, 2026निष्कर्ष: एक फर्जी ग्राफिक को इस गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से अपना सोना बेचकर वह पैसा अपने बैंक खातों में जमा करने की अपील की है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)