ऐसे मामलों में साइबर अपराधी मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर बैंकिंग और यूपीआई संबंधी जानकारी चुरा लेते हैं तथा खातों से रकम ट्रांसफर कर देते हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद साइबर पोर्टल पर दर्ज ई-जीरो एफआईआर पिपलानी थाने भेजी गई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।