कबीरधाम में 13 हजार से अधिक निवेशकों से की थी 29.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, 11 साल बाद आरोपित गिरफ्तार

Wait 5 sec.

कबीरधाम पुलिस ने 11 साल पुराने पीएसीएल चिटफंड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश की उरई जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इन जालसाजों ने जिले के 13,275 निवेशकों को कम समय में धन दोगुना करने का लालच देकर ₹29.72 करोड़ की भारी-भरकम ठगी की थी।